review-jal-jeevan-mission-swachh-bharat

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, डीसी ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Share
Link copied
review-jal-jeevan-mission-swachh-bharat
review-jal-jeevan-mission-swachh-bharat

निर्मल सिंह

गुमला: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

RKDF
advertisement

बैठक में कार्यपालक अभियंता ने जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, हर घर नल से जल, योजनाओं के हस्तांतरण, जल सत्यापन, चापाकलों और खराब जलमीनारों की मरम्मत सहित स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की जानकारी दी।

Advertisment
Advertisment

उपायुक्त ने प्रखंडवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कम आच्छादन वाले प्रखंडों में कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक पुरानी अथवा खराब पड़ी पेयजल योजनाओं की मरम्मत 15वें वित्त आयोग की राशि से शीघ्र कराने को कहा।

Advertisment
Advertisment

डीसी ने विशेष रूप से पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को जल्द पूरा करने और खराब जलमीनारों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर निर्भर है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करें।

Advertisment
Advertisment

बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन, कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक, सहायक एवं कनीय अभियंता तथा ब्लॉक वाश कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।