eve-karam-bhubaneswar-dr-tetru-oraon

भुवनेश्वर में करम पूर्व संध्या पर गुमला के डॉ. तेतरू उरांव ने बताई पर्व की परंपरा और विशेषता

Share
Link copied
eve-karam-bhubaneswar-dr-tetru-oraon
eve-karam-bhubaneswar-dr-tetru-oraon

निर्मल सिंह

भुवनेश्वर: उरांव सांस्कृतिक समाज उड़ीसा के तत्वावधान में 20 सितंबर को आदिवासी एक्जीबिशन ग्राउंड में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और ओडिशा के मंत्री नित्यानंद गोंड शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला के सहायक प्राध्यापक डॉ. तेतरू उरांव उपस्थित रहे। उन्होंने करम पर्व की परंपरा, सांस्कृतिक महत्व और विशेषताओं की जानकारी दी।

RKDF
advertisement

डॉ. तेतरू उरांव ने कहा कि कांसी फूल का खिलना करम देव के आगमन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने करम पर्व की प्राचीन परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी परंपरा हड़प्पा काल से चली आ रही है और इसका उल्लेख महली लिविंस तिर्की की पुस्तक में भी मिलता है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि करम केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को जोड़ने वाला पर्व है। करम कथा का संदेश है कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुरूप फल प्राप्त होता है। उन्होंने करम डाली को विश्वास, प्रकृति से जुड़ाव और सामुदायिक विधान का प्रतीक बताया।

Advertisment
Advertisment

डॉ. उरांव ने जवां उगाने, तीन करम डालियां काटने और खीरा चढ़ाने जैसी परंपराओं के पीछे की वैज्ञानिकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति और मानव के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है तथा सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है। महोत्सव के दौरान कुरूख भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को ज्ञापन भी सौंपा गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।