nine-wild-elephants-uprooted-tamar-paddy

तमाड़ में नौ जंगली हाथियों का उत्पात, धान की फसलें रौंदी; किसान चिंतित

Share
Link copied
nine-wild-elephants-uprooted-tamar-paddy
nine-wild-elephants-uprooted-tamar-paddy

रांची/तमाड़ : तमाड़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने इन दिनों किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब नौ हाथी क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहे हैं। हाथी खेतों में खड़ी धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, सारजोमडीह और जेगो गांव में हाथियों के झुंड ने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए वन विभाग को आवेदन भी दिया है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है। किसानों को डर है कि यदि हाथियों का उत्पात इसी तरह जारी रहा तो प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान प्रभावित होंगे और उनकी मेहनत की फसल बर्बाद हो जाएगी।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसलों और जान-माल को नुकसान से बचाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।