शब्बीर हत्याकांड में 19 वर्षीय फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सरायकेला-खरसावां: कपाली ओपी क्षेत्र में जनवरी 2025 में हुए शब्बीर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के ताजनगर स्थित मुसल दुकान के समीप रहने वाले करीब 19 वर्षीय मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, जनवरी 2025 में शब्बीर की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान घटना के बाद से फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को फरहान के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि हत्याकांड समेत अन्य मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है। संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

डायन होने के संदेह में विधवा महिला से मारपीट, देवर और भतीजे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में अंधविश्वास से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है। एक विधवा…

बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, चारों आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई…















