सरायकेला पहुंचे परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क हादसों और बदहाल सड़कों पर जताई चिंता
सरायकेला। झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ गुरुवार को सरायकेला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने इस बैठक को अनौपचारिक बताते हुए कहा कि संगठन से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत हुई। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवालों पर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुलिस-प्रशासन, आम नागरिकों और उद्योगों समेत सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर जताई नाराजगी
सड़क किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग को गलत बताते हुए मंत्री ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और उद्योगों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

सरायकेला-कांड्रा-चौका-चांडिल मार्ग की बदहाली स्वीकार की
सरायकेला-कांड्रा-चौका-चांडिल सड़क की खराब स्थिति पर मंत्री ने भी चिंता जताई। उन्होंने माना कि इस मार्ग की हालत खराब है। साथ ही सड़क से जुड़े मामले में झारखंड रोड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JRDCL) की भूमिका तय होने की बात कही। वहीं, राजनगर की सड़क की मौजूदा स्थिति को लेकर मंत्री ने कहा कि वह काफी समय से उस मार्ग पर नहीं गए हैं। ऐसे में उन्हें वहां की वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं है।

मरम्मत और पार्किंग की समस्या पर समयसीमा स्पष्ट नहीं
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताने के बावजूद मंत्री के बयान में खराब सड़कों की मरम्मत और सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए कोई निश्चित समयसीमा सामने नहीं आई। ऐसे में सरायकेला के लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

बंदूक की जगह किताब: टुंडी के नक्सल प्रभावित गांवों के 100 से अधिक बच्चों को मिला शिक्षा का सहारा, धनबाद में चल रहा निःशुल्क आवासीय स्कूल
धनबाद। कभी नक्सल प्रभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाले टुंडी के सुदूर गांवों के 100 से अधिक बच्चों के…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी से परेशान धनबाद की महिला
धनबाद। झारखंड के धनबाद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर…

















