कालिकापुर के राधा-गोविंद मंदिर से माइक की दो यूनिट चोरी, पुजारी ने थाने में दिया आवेदन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित श्री राधा-गोविंद मंदिर में अज्ञात चोरों ने माइक की दो यूनिट चोरी कर ली। घटना 30 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर मंदिर के मुख्य पुजारी तरणि सेन दास और ग्राम प्रधान सुबल चन्द्र भकत ने गुरुवार को पोटका थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के मुताबिक, चोर मंदिर परिसर में रखी माइक की दो यूनिट लेकर फरार हो गए। मंदिर में प्रतिदिन शाम को कीर्तन होता है। माइक चोरी होने से धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी हो रही है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, परिसर में इनवर्टर, माइक सेट मशीन और अन्य वाद्य यंत्रों के अलावा श्री राधा रानी के सोने-चांदी के आभूषण भी रखे हैं। प्रबंधन ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से चोरों का पता लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईडी अधिकारियों के खिलाफ FIR मामले में सीएम हेमंत सोरेन पर 10 हजार का जुर्माना, 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश
रांची: ईडी के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर गुरुवार…

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह का 4 अक्टूबर को रांची में होगा भव्य उद्घाटन
रांची: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रांत की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर…
















