woman-accused-murder-land-dispute-arrested

जमीन विवाद में हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
woman-accused-murder-land-dispute-arrested
woman-accused-murder-land-dispute-arrested

सिमडेगा: बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सुकरमुनी देवी (50), पति बसंत महतो, निवासी पालेमुंडा कुम्हारटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सिमडेगा के सलडेगा टोंगरीटोली से गिरफ्तार किया।

Advertisment
Advertisment

गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसडीपीओ मुख्यालय रणविजय सिंह के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 25 जुलाई 2026 को पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि बड़े भाई बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई भुनेश्वर महतो पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल भुनेश्वर महतो की मौत हो गई थी।

Advertisment
Advertisment

घटना को लेकर मृतक के पुत्र परशुराम महतो के लिखित आवेदन पर बोलबा थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को सुकरमुनी देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

RKDF
advertisement

सिमडेगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी या जमीन संबंधी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लें और किसी अप्रिय घटना की जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दें।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।