six-year-old-boy-drowns-koel

कोयल नदी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, सुबह बरामद हुआ शव

Share
Link copied
six-year-old-boy-drowns-koel
six-year-old-boy-drowns-koel

खूंटी: रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में कोयल नदी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे आजलान मियां की मौत हो गई। गुरुवार शाम नदी में डूबने की आशंका के बाद पुलिस और ग्रामीण देर रात तक बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव नदी के एक गहरे दह से बरामद किया गया।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीण यासिन अंसारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे 12 वर्षीय अब्दुल्ला और छह वर्षीय आजलान को ग्रामीणों ने एक साथ कोयल नदी की ओर जाते देखा था। दोनों स्कूल से लौटने के बाद नदी की तरफ गए थे। देर शाम तक आजलान के घर नहीं लौटने पर उसके पिता समीम मियां और अन्य ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Advertisment
Advertisment

इस दौरान अब्दुल्ला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आजलान नदी में नहाने के लिए उतरा था और नदी की धार में डूब गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण नदी तट पर पहुंचे। वहां नदी से करीब दो फीट ऊपर आजलान के कपड़े पड़े मिले, जिससे उसके नदी में डूबने की आशंका और गहरा गई।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों ने जिस स्थान पर बच्चे के कपड़े मिले, वहां नदी में तलाश शुरू की। बताया गया कि वहां एक बड़ा चट्टान है। इसके एक तरफ नदी की धारा बहती है, जबकि दूसरी तरफ करीब 50 फीट व्यास और लगभग 15 फीट गहरा दह है। ग्रामीणों ने रात तक दह में डुबकी लगाकर बच्चे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

RKDF
advertisement

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की और आजलान का शव दह से बरामद कर लिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे सोदे गांव में शोक का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।