firing-raja-few-hours-altercation-two

विवाद के कुछ घंटे बाद राजा पर फायरिंग, बांह में लगीं दो गोलियां; आरोपी फरार

Share
Link copied
firing-raja-few-hours-altercation-two
firing-raja-few-hours-altercation-two

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार देर रात मो. राजा पर फायरिंग की गई। सफेद स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने राजा को निशाना बनाकर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान दो गोलियां उसकी बांह में लगीं। घायल राजा को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना रात करीब 11:15 बजे की है। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।

Advertisment
Advertisment

राजा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बाराद्वारी स्थित देवनगर आश्रम के पास उसका साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान भीड़ के बीच उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और घर लौट आया।

Advertisment
Advertisment

राजा के मुताबिक, रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद स्कूटी से इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। चार से पांच राउंड फायरिंग में दो गोलियां उसकी बांह में लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गए।

RKDF
advertisement

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम सक्रिय की है। काशीडीह के अलावा मानगो और आजादनगर थाना क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के अनुसार, मामले में नामजद मुख्य आरोपी इस्मायलु के खिलाफ रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।