आज भी गांधी के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चल रहे टाना भगत, सेमला में मनाई गांधी जयंती

निर्मल सिंह
गुमला: घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती सेमला गांव में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर टाना भगत समुदाय ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को याद किया। सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने वाले टाना भगत समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

टाना भगत समुदाय के लिए गांधी जयंती का विशेष महत्व है। समुदाय के लोग तिरंगे के प्रति सम्मान और गांधी जी के विचारों को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों से टाना भगत पैदल चलकर सेमला में एकत्र हुए।

सत्य और अहिंसा के प्रति समर्पित विश्राम टाना भगत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बॉबी भगत भी शामिल हुईं। उन्होंने महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद टाना भगतों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके आदर्शों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के प्रति टाना भगत समुदाय का समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समुदाय के लोगों का सादगीपूर्ण जीवन और सत्य-अहिंसा के प्रति आस्था समाज को शांति और सद्भाव का संदेश देती है।

बिरसानगर जोन-6 में देर रात उपद्रव, दो कारों के शीशे तोड़े; आग लगाने की कोशिश
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन-6 में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी दो…

बोकारो रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान 63 वर्षीय यात्री की मौत, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसे
बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चेरलपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के…
















