सिमडेगा पुलिस ने गोवा से स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, 2015 के हत्या मामले में था फरार

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गोवा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज सिंह (33) के रूप में हुई है। वह बानो थाना में वर्ष 2015 में दर्ज हत्या सहित अन्य धाराओं के मामले में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के बाद से फरार चल रहा था।

शनिवार को प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि मनोज सिंह, स्व. रामेश्वर सिंह का पुत्र है और सिमडेगा जिले के महबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी मरंगगड़ा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में गोवा के साउथ गोवा जिले के वर्ना थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, मनोज सिंह के खिलाफ बानो थाना कांड संख्या 26/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 तथा डायन प्रथा अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया था।

फरार वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर उसके गोवा स्थित ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सड़क पर बेहोश पड़ी युवती की मदद को आगे आया पुलिसकर्मी, जमशेदपुर में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा
जमशेदपुर: पुलिस की सख्ती और कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन इसी वर्दी में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके…

रांची के ICAR-IIAB हॉस्टल में पीएचडी छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में बेसुध मिला प्रथमेश रायपुरे
रांची: राजधानी रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित ICAR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (IIAB) के हॉस्टल में शनिवार को एक पीएचडी छात्र…

















