mobile-snatching-dimna-road-exposed-one

डिमना रोड पर मोबाइल छिनतई का खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

Share
Link copied
mobile-snatching-dimna-road-exposed-one
mobile-snatching-dimna-road-exposed-one

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित केजीएन कॉलोनी निवासी आसिफ अंसारी उर्फ सिफ्फु (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, डिमना रोड स्थित शर्मा फर्नीचर के पास एक युवक से मोबाइल छिनतई की सूचना मिलने के बाद उलीडीह थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने आसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ शामिल विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया।

RKDF
advertisement

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिनतई किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आसिफ अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।