scooty-theft-unearthed-bokaro-accused-arrested

बोकारो में स्कूटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; दो ई-स्कूटी बरामद

Share
Link copied
scooty-theft-unearthed-bokaro-accused-arrested
scooty-theft-unearthed-bokaro-accused-arrested

बोकारो: सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की ई-स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी अय्यप्पा स्कूल के पास से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी स्कूटी की बरामदगी से चोरी के एक अन्य मामले का भी खुलासा हुआ।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को सेक्टर-5/डी स्थित अय्यप्पा स्कूल के पास से एनआईजे कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी हुई थी। इस संबंध में सेक्टर-6 थाना में कांड संख्या 42/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवांशु प्रभाकर को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी उसके घर के गैरेज से बरामद की गई।

Advertisment
Advertisment

जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की। याकुजा कंपनी की यह स्कूटी सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 34/2026 से जुड़ी बताई गई है। इसे सेक्टर-4 सिटी सेंटर से बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की हैं।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवांशु प्रभाकर, पिता चंद्र किशोर सिंह, निवासी एग्जीक्यूटिव हॉस्टल, क्वार्टर नंबर 2004, सेक्टर-5/डी, बोकारो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 3 अक्टूबर को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर पाण्डेय, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर राम, गृहरक्षक संतोष कुमार और गृह चालक सोनू कुमार सिंह शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।