attempted-robbery-mobile-showroom-threatening-blow

मोबाइल शोरूम में लूट की कोशिश, चाकू दिखाकर बम से उड़ाने की धमकी; लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Share
Link copied

जमशेदपुर। उलिडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित आकाश टावर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक कथित तौर पर लूट की नीयत से मोबाइल शोरूम एरिक्सन में घुस गया। आरोप है कि युवक के हाथ में चाकू था और उसने शोरूम के कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि उसके पास बम है। विरोध करने पर शोरूम को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। युवक की धमकी के बाद शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

सूचना मिलते ही उलिडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस युवक के पास मौजूद चाकू के अलावा बम की धमकी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना को लूट की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, युवक वास्तव में बम लेकर आया था या सिर्फ डराने के लिए बम होने की बात कही थी, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद शोरूम के आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।