रांची के बड़ा तालाब से मिला 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी का शव, तीन दिनों से थे लापता; मशहूर बिल्डर के भाई थे मृतक
रांची: राजधानी रांची के बड़ा तालाब से बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्वाला टोली निवासी 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रांची के चर्चित बिल्डर साहब अली के भाई थे। शाहिद अख्तर पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी तलाश में परिवार के लोग लगातार जुटे हुए थे।
एनडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर के लापता होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। तलाश के दौरान बड़ा तालाब की ओर जाने की आशंका जताई गई, जिसके बाद एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) की टीम को मौके पर बुलाया गया। बुधवार सुबह बड़ा तालाब में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया। इसी दौरान एनडीआरएफ की टीम ने पानी से शाहिद अख्तर का शव बरामद किया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शाहिद अख्तर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

विधायक भूषण बाड़ा पर पूर्व CWC अध्यक्ष अभिषेक जोरिहार के गंभीर आरोप, नाबालिग के रेस्क्यू से लेकर प्रशासनिक दबाव तक बताई पूरी कहानी
सिमडेगा/रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग बच्ची के मामले में अब जिला बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee-CWC)…

रिम्स की 9.65 एकड़ जमीन घोटाले में छह पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल
रांची: रिम्स की अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने…



















