Alleged girlfriend of Hamim Mandal arrested from Sahibganj; investigation into honey-trap network intensifies.

साहिबगंज से हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, हनीट्रैप नेटवर्क की जांच तेज

Share
Link copied
Alleged girlfriend of Hamim Mandal arrested from Sahibganj; investigation into honey-trap network intensifies.
Alleged girlfriend of Hamim Mandal arrested from Sahibganj; investigation into honey-trap network intensifies.

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संबंधों की जांच से जुड़े हमीम मंडल मामले में झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि अर्पिता हमीम मंडल के संपर्क में थी और कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क का हिस्सा थी।

Deoghar
Advertisement

एसटीएफ के अनुसार, शुक्रवार को बर्धमान से गिरफ्तार किए गए हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान अर्पिता का नाम सामने आया। इसके बाद टीम ने साहिबगंज में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और बर्धमान ले गई। शनिवार को उसे अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

RKDF
advertisement

जांच एजेंसी का आरोप है कि अर्पिता का इस्तेमाल वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां जुटाने के लिए किया जाता था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के दौरान की जानी बाकी है।

एसटीएफ का कहना है कि हमीम मंडल ने पूछताछ में कथित नेटवर्क और अर्पिता की भूमिका से जुड़ी जानकारी दी है। अब अर्पिता से पूछताछ कर इन दावों का सत्यापन किया जाएगा और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जाएगी।

Kashmir
advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले अदालत ने हमीम मंडल को 14 दिन की एसटीएफ हिरासत में भेजा था। एसटीएफ पहले ही उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों की जांच की बात कह चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।