Major crackdown by Ranchi Traffic Police in July; over 1.20 lakh challans issued.

जुलाई में रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख से अधिक चालान काटे

Major crackdown by Ranchi Traffic Police in July; over 1.20 lakh challans issued.
Major crackdown by Ranchi Traffic Police in July; over 1.20 lakh challans issued.

रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई 2026 के दौरान विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच कुल 1,20,197 चालान काटे गए, जबकि 1,015 मामलों में अभियोजन की कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने (56,032) और बिना हेलमेट (51,055) के मामलों में की गई। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 4,471, ओवर स्पीड पर 2,367, नो एंट्री उल्लंघन पर 1,547, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 505 तथा गलत दिशा में वाहन चलाने पर 648 चालान काटे गए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now