बाइक हुआ अनियंत्रित, दो घायल एक कि मौत.

बाइक हुआ अनियंत्रित, दो घायल एक कि मौत.

Share
Link copied

गिरिडीह : रविवार शाम को डुमरी के जरीडीह पंचायत के बाराडीह के पास एक बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक चालक सहित बाइक में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक बृद्ध महिला की मौत ईलाज के दौरान डुमरी रेफरल अस्पताल में हो गई जबकि बाइक चालक सहित एक अन्य महिला को मामूली चोट पहुची है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बाइक चालक मुकेश कुमार बाइक में सवार मृतिका की पूतोह हैप्पी बेसरा तथा मृतिका राँधो बेसरा(56) पति चूंडा बेसरा अपने पूतोह हैप्पी बेसरा को गिरीडीह के खेरबनी से लेकर अपना घर जरीडीह स्थित बाराडीह लौट रही थी इसी बीच ये घटना हुई, घटना की सूचना पर ग्रामीणों द्वारा तीनो को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान राँधो बेसरा की मौत हो गई।

वही खबर लिखे जाने तक डुमरी पुलिस डुमरी रेफरल अस्पताल पहुच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्डम हेतु भेजने की तैयारी में जुट गई थी।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow