20260506 171212

रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Brown sugar smuggling racket busted, two accused arrested
Brown sugar smuggling racket busted, two accused arrested

रांची : रांची पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके में कुछ लोग बाहर से ब्राउन शुगर लाकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में अरगोड़ा और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कडरू क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार साहू (45 वर्ष) और सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि (36 वर्ष) शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 105/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b)/22(b)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पहले भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रहे हैं। रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और समाज में इस तरह के अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

Share via
Share via