20260506 170005

हत्या कांड का खुलासा: पत्नी के अवैध संबंध के शक में की गई थी कमलेश कुमार की हत्या, 3 गिरफ्तार

Kamlesh Kumar was murdered on suspicion of his wife's illicit relationship.
Kamlesh Kumar was murdered on suspicion of his wife’s illicit relationship.

रांची: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 3 मई 2026 को हुए कमलेश कुमार हत्याकांड का रांची पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, मानकीडीपा रिंग रोड के किनारे मिले शव के मामले में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में टाटीसिल्वे थाना, नामकुम थाना और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष), अंगिता देवी (28 वर्ष) और साहिल राजा (19 वर्ष) शामिल हैं।

हत्या के बाद शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह और उसकी पत्नी अंगिता देवी ने कमलेश कुमार की हत्या अपने घर (हाहे) में की थी। इसके बाद शव को हाईवा ट्रक से टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकीडीपा रिंग रोड पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए शव पर ट्रक का पहिया चढ़ाकर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

अनुसंधान में यह सामने आया है कि मृतक का आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हाईवा ट्रक (JH02BX-9396), एक स्कूटी (JH01DT-7599) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Share via
Share via