पेड़ से लटकता मिला युवक का शव.

Share
Link copied

Team Drishti,

लातेहार : लातेहार स्थित सदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरी में सोमवार की सुबह संत जेवियर विद्यालय के पीछे इमली के सूखा हुआ पेड़ में फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है.

शव की शिनाख्त पहाडीपुरी निवासी सह नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी सुनील राम उर्फ छोटू के रूप हुई है. पुलिस को सूचना दिए जानें पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजन का कहना है हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow