देवघर पुलिस (DEOGHAR POLICE) को पहली बार अपराधियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, बाबा परिहस्त गैंग के दर्जन अपराधी गिरफ्तार व 11 हथियार जप्त

देवघर पुलिस (DEOGHAR POLICE) को पहली बार अपराधियों के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, बाबा परिहस्त गैंग के दर्जन अपराधी गिरफ्तार व 11 हथियार जप्त

Share
Link copied

देवघर। देवघर पुलिस (DEOGHAR POLICE)को पहली बार किसी अपराधी गैंग के गुर्गों को दबोचने में इतनी बड़ी सफलता मिली है। देवघर पुलिस ने देर रात छापेमारी अभियान चलाकर बाबा परिहस्त गैंग के दर्जनों अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब 10 हथियार, जिंदा गोली और जमीन के दस्तावेज जप्त किए है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत पुलिस फोर्स ने यह कार्रवाई की है।

आदर्श विद्यालय ( IDEAL SCHOOL) के बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को मिल रही ट्रेनिंग
पुलिस की देर रात अचानक छापेमारी के बाद से आसपास के लोगों में कई तरह की चर्चा चल रही है। इधर, पूरे मामले में थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गए अपराधी बाबा परिहस्त गैंग से तालुकात रखते है। इतने बड़े पैमाने पर हथियार और अपराधियों का एकजुट होना किसी बड़ी घटना को अंजाम देना प्रतीत होता है।

राशनकार्ड धारियों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना हेतू CMSUPPORTS एप लांच
जयमंगला आश्रम से हुई बाबा परिहस्त गैंग के गुर्गों की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार भट्टर धर्मशाला के बगल वाली गली स्थित जयमंगला आश्रम में एक ही गैंग के अपराधियों के एकजुट होने की सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर मौके से लगभग 12 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस मौके से दो बनावटी राइफल आधा दर्जन से हथियार, कई जमीन के दस्तावेज, मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।

दो थानों की टीम थी छापेमारी में मौजूद
बाबा परिहस्त गैंग के अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस में दो थानों की टीम शामिल थी। हालांकि, अपराधियों के एकजुट होने की सूचना नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को मिली थी।इस दौरान दर्जनों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे। पुलिस पकड़े गए अपराधियों से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow