20250715 142901

रांची NGT के प्रतिबंध के बावजूद छापर बालू घाट पर वर्चस्व की जंग, आलोक गिरोह का फायरिंग वीडियो वायरल , देखे वीडियो।

रांची NGT के प्रतिबंध के बावजूद छापर बालू घाट पर वर्चस्व की जंग, आलोक गिरोह का फायरिंग वीडियो वायरल , देखे वीडियो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में छापर बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर आपराधिक गैंगों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस क्षेत्र में बालू की अवैध वसूली और नियंत्रण को लेकर कई गिरोह आमने-सामने हैं। इस बीच, आलोक गिरोह से जुड़े एक अपराधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्बाइन से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में अपराधी खुद को आलोक गिरोह का सदस्य और खुद को भवानी सिंह बताता है। वह धमकी भरे लहजे में कहता है कि जो भी भैरव सिंह का साथ नही देगा, उसे जान से मार दिया जाएगा। कौन है मोहम्मद राजन उसे हम नहीं जानते जो भी मोहम्मद राजन की बात मानेगा वह जान से जाएगा। वीडियो में वह यह भी कहता है कि अगर कोई भैरव सिंह की बात नही मानेगा, तो उसका “खोपड़ी खोल दिया जाएगा।” यह वीडियो छापर बालू घाट पर आलोक गिरोह के वर्चस्व को स्थापित करने की कोशिश  है।

हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। रांची पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है और झारखंड में बालू माफिया के बीच चल रही गैंगवार को उजागर किया है। सूत्रों के अनुसार, छापर बालू घाट पर बालू की निकासी और वसूली को लेकर कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जो समय-समय पर हिंसक झड़पों में शामिल होते रहे हैं। फिलहाल NGT का बालू उठाने पर प्रतिबंध जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। इस बीच, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, और वे प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पिछले कुछ समय से रांची और आसपास के इलाकों में बालू और कोयला माफिया से जुड़ी हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध खनन और वसूली को लेकर आपराधिक गिरोहों के बीच वर्चस्व की जंग क्षेत्र की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है।

रांची पुलिस से अपील की जा रही है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

नोट:  दृष्टि नाउ इस वीडियो की पुष्टि नही करता ।  जानकारी सोशल मीडिया  पर आधारित है। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार करना होगा।

Share via
Share via