धुर्वा लाईट हाउस का पुरजोर विरोध होगा, खेल मैदान को चारागाह नहीं बनने देंगे.

धुर्वा लाईट हाउस का पुरजोर विरोध होगा, खेल मैदान को चारागाह नहीं बनने देंगे.

राँची : आज एचईसी शहीद विश्वनाथ शहदेव नागरिक संघ की महत्वपूर्ण संरक्षक व बड़कागढ़ स्टेट के रियास्तदार ठाकुर नवीन नाथ शहदेव के अध्यक्षता में जगन्नाथपुर स्थित देवी मंडप में सम्पन्न हुई। ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने संबोधन में कहा हम बडकागढ़ स्टेट का अधिकृत उतराधिकारी व रियासतदार है, किसी भी हालात में आनी टोला में लाईट हाउस का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवीन नाथ शहदेव ने कहा कि देश में एक मात्र पहला स्थान बड़कागढ़ स्टेट 484 मौजा है जिसका जमींदारी भेस्ट नहीं हुआ है, और आज भी हम सरकार को लगान दे रहे हैं, इसलिए मै आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि एचईसी में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी के तमाम परिवार मेरे रैयत है। एचईसी शहीद विश्वनाथ शहदेव नागरिक संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि किसी भी सूरत में लाइट हाउस का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय लाईट हाउस का स्थान तब्दील कर आवासीय परिसर से बाहर बनावें।

यादव ने कहा कि अब बड़े आंदोलन करने की जरूरत है, इसके लिए बड़ी लकीर खिचना अनिवार्य हो गया है। अगले बैठक में आप सभी दिनांक 10/2/21 को शाम 5 बजे से इसी देवी मंडप स्थान पर भारी संख्या में जुटिए, और इसका जोरदार तरीके से प्रचार कर स्थानीय लोगों को जागरूक कीजिए, क्योंकि अगली बैठक में अक्रामक रणनीति बनाई जायेगी और 10 की बैठक ही आनी टोला का भविष्य तय करेगा। बैठक में गुप्तेश्वर सिंह, मेनका दत्ता, लक्ष्मी बेन, राधा देवी, रेखा देवी, सुमन कच्छप, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now