Godda Police takes major action: Robbery case solved, two accused arrested, stolen bike and mobile recovered

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

Share
Link copied
Godda Police takes major action: Robbery case solved, two accused arrested, stolen bike and mobile recovered
Godda Police takes major action: Robbery case solved, two accused arrested, stolen bike and mobile recovered

गोड्डा पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरमा थाना कांड संख्या 46/26 में शामिल आरोपी ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल अपने गांव मोहनपुर, थाना एकचारी दियारा (भागलपुर) में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिली निशानदेही पर मेहरमा ब्रह्मबाबा स्थान धमड़ी रोड से 26 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे लूटी गई लाल रंग की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो फिलहाल भागलपुर जिले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक उस आरोपी का छह मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजेश कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल शामिल हैं। ब्रजेश कुमार मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है और कौन मामलों में उसकी तलाश थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाल रंग की टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।