रांची मे कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर लोग, आगजनी कर किया चक्का जाम।

Share
Link copied

रांची मे कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर लोग, आगजनी कर किया चक्का जाम।

रांची मे कारोबारी की हत्या के विरोध में सड़क पर लोग, आगजनी कर किया चक्का जाम।
People on the road in protest against the murder of a businessman in Ranchi, blocked the road by arson.

रांची में हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पंडरा ओपी क्षेत्र में गुरुवार की रात जूता कारोबारी के हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झिरी चौक के पास आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से किया अवरुद्ध।

रांची :रवि स्टील के पास जूता दुकानदार की निर्मम हत्या स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। हत्या के विरोध में गुस्साये लोग शुक्रवार को सड़क पर बांस-बली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं लोगों ने पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया है। आक्रोशित लोग घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow