पत्थर खदान में लगी पोकलेन को किया आग के हवाले.

Share
Link copied

पलामू, अरुनिष सिंह.

पलामू : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की सुखनदिया नदी के पास पत्थर माइंस में लगी एक पोकलन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. घटना में अपराधी या फिर उग्रवादियों का हाथ है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. घटनास्थल पर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम से पर्चा छोड़ा गया है. जिसे सचिव महिमा गोप के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

पर्चा के माध्यम से सभी खदान संचालकों को सावधान किया गया है. कहा यदि नियम से खदान का संचालन नहीं किया, ससमय मजदूरों का भुगतान नहीं किया तो अंजाम भुगतने के के लिए तैयार रहें. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नितिन गुप्ता के पत्थर माइंस के कार्य में लगे पोकलेन को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में शामिल लोगों की संख्या 10 से 15 के बीच बतायी जाती है. प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना में असामाजिक तत्वों का हाथ मान रही है.

पर्चा छोड़े जाने के मामले को दहशत फैलाने का हथकंडा माना जा रहा है. माइंस संचालक से रंगदारी वसूलने की नीयत से इस घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी है. पिपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जल्द इस पूरे मामले का उद्भेदन होगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow