पीएनडी जैन हाई स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान.

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : ईसरी बाजार स्थित पीएनडी जैन हाई स्कूल के एनसीसी के छात्रों ने शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जिसके तहत इन कैडेटों द्वारा डुमरी अनुमंडल परिसर, डुमरी चौक, इसरी बाजार बस स्टैंड, इसरी बाजार चौक सहित पुराने जीटी रोड के अन्य जगह जहां पर गंदगी दिखाई दिया में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।

इस अभियान का नेतृत्व पीएनडी जैन हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट विनोद कुमार कर रहे थे इनके साथ शाहिद अंसारी, अभिषेक मंडल, रोहित कुमार, अशोक कुमार, अरशद आलम, प्रवीण मंडल, कुणाल कुमार मोहम्मद गुलाम, रवि कुमार, भागीरथ महतो, विनय कुमार, समर कुमार सहित दर्जनों छात्र सफाई अभियान में लगे हुए थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow