Rahul child murder case: Prime accused Shabbe arrested in police encounter; shot in the leg.

राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी शब्बे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rahul child murder case: Prime accused Shabbe arrested in police encounter; shot in the leg.
Rahul child murder case: Prime accused Shabbe arrested in police encounter; shot in the leg.

नीरज तिवारी  /जमशेदपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची के अशोक नगर में चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मी को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से लगी गोली

सिटी एसपी ने बताया कि 8 जुलाई की रात मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला स्थित मजार गली के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे के अलावा आफताब और सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बड़ी चोरी: पाइप के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, लाखों की ज्वेलरी पार

बरामदगी और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए तीनों आरोपियों को रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट क्षेत्र में ले जाया गया। आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल और एक खाली पिस्टल बरामद की गई।

RKDF
Adv

इसी दौरान मुख्य आरोपी शब्बे ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि भागते समय उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सब-इंस्पेक्टर संजय द्वारा चलाई गई गोली शब्बे के पैर में लगी।

झारखंड में डिजिटल क्रांति: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एआई हब बनेगा राज्य, रांची में 101 एकड़ में चमकेगा आईटी पार्क

घायल आरोपी को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के हमलावर रवैये से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते आत्मरक्षा में कार्रवाई करना आवश्यक हो गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही, हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now