रांची: पुंदाग में IIM पुल के पास 33 केवी केबल में लगी आग, कई इलाकों में बिजली गुल

रांची: पुंदाग में IIM पुल के पास 33 केवी केबल में लगी आग, कई इलाकों में बिजली गुल

Share
Link copied

रांची : राजधानी रांची के पुंदाग क्षेत्र स्थित आईआईएम पुल के पास 33 केवी की बिजली केबल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे के कारण पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने आग पर काबू पा लिया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पुल के ऊपर कहीं आग लगी हुई सामग्री को बिना पूरी तरह बुझाए नीचे फेंक दिया गया, जिससे पुल के नीचे से गुजर रही 33 केवी की अंडरग्राउंड केबल चपेट में आ गई। यह केबल मुख्य रूप से भूमिगत थी, लेकिन पुल के पास के हिस्से को जमीन के ऊपर से निकाला गया था, जिस कारण यह हादसा हुआ।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और कुछ घंटों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow