राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगी

Share
Link copied

रांची : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज रविवार को अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी। वह गोवा एवं कर्नाटक दौरे के बाद भारतीय सेना के विशेष विमान से शाम करीब 6 बजे बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति को रांची एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वह सीधे लोकभवन (राजभवन) जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा 28 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान वह राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 29 दिसंबर को वह जमशेदपुर जाएंगी, जहां ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह और एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 30 दिसंबर को गुमला जिले के रायडीह में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लोकभवन तक के रूट पर ट्रैफिक प्रतिबंध और नो फ्लाई जोन लागू किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow