कोकर चौक के पास जोरदार धमाके की खबर, कई दुकानों और घरों के शीशे टूटे

रांची के कोकर चौक के पास मंगलवार रात अचानक हुए जोरदार धमाके की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है की धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। ये भी बताया जा रहा हैकी तेज धमाके के कारण आसपास की कई दुकानों और मकानों के शीशे टूट गए।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और धमाके के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।
















