Jssc office

JSSC परीक्षा गड़बड़ी: सचिव से दूसरे दिन भी CID की पूछताछ, कई जवाबों से जांच टीम संतुष्ट नहीं

Share
Link copied

रांची: JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने मंगलवार को आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। उन्हें डोरंडा स्थित राजा रानी कोठी के CID मुख्यालय बुलाया गया था।

जांच के दौरान परीक्षा कराने वाली एजेंसी के चयन से लेकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल किए गए। CID ने आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, रोल नंबर आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली।

RKDF
advertisement

जब्त दस्तावेजों को लेकर भी सवाल

CID ने जांच के दौरान पहले जब्त किए गए दस्तावेज सुधीर गुप्ता के सामने रखे और उनसे संबंधित बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा। परीक्षा की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने उनसे जानकारी ली।

जांच टीम ने यह जानने की कोशिश की कि पर्याप्त निगरानी व्यवस्था के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं आखिर कैसे हुईं और इसकी जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

दोबारा बुलाए जा सकते हैं सचिव

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कुछ सवालों पर सुधीर गुप्ता के जवाब से CID अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। कई बिंदुओं पर मिले जवाबों को जांच टीम ने अस्पष्ट माना है।

ऐसे में CID आगे की जांच के दौरान उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। जांच एजेंसी अब जब्त दस्तावेजों, परीक्षा प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों के बयानों को मिलाकर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Also Read : JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता: CID ने तीन आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया, दो और गिरफ्तार

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।