Jssc office

JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी,JSSC CGL से लेकर पीजीटी से जुड़े मामले की जांच तेज

Share
Link copied
Jssc office
JSSC CGL RESULT

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में सोमवार को CID की टीम के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, CID की टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस बीच JSSC-PGTTCE 2023 परीक्षा को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर सिस्टम के कथित दुरुपयोग के जरिए चुनिंदा अभ्यर्थियों को पास कराने की व्यवस्था की गई थी।

RKDF
advertisement

इन परीक्षा केंद्रों पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के  मुताबिक, रांची के भव्या परीक्षा केंद्र, संस्कार आईटी सेंटर (सरला-बिरला स्कूल के पास), बूटी मोड़ स्थित परीक्षा केंद्र और बोकारो के दो परीक्षा केंद्रों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

आरोपों के मुताबिक, कथित तौर पर सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले उनकी पहचान के लिए कपड़ों के रंग और लाइन जैसी जानकारी तक दी जाती थी। इसके बाद उन्हें ऐसे कंप्यूटर पर बैठाने की व्यवस्था की जाती थी, जिसे कथित रूप से किसी दूसरे स्थान से रिमोट एक्सेस किया जा सकता था।

Kashmir vastaralay
Advertisment

अभ्यर्थी सिर्फ माउस चलाता था, सवाल कोई और हल करता था?

दावा यह भी है कि कथित सेटिंग वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर के सामने बैठते थे, जबकि किसी दूसरे कमरे में मौजूद सॉल्वर को कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद अभ्यर्थी केवल माउस चलाता था और प्रश्नों को हल करने का काम कथित रूप से दूसरा व्यक्ति करता था।

यदि जांच में इन आरोपों की पुष्टि होती है तो यह परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े करेगा।

CID की कार्रवाई से बढ़ी हलचल

JSSC कार्यालय में CID की कथित छापेमारी और सचिव से पूछताछ के बाद CGL से लेकर PGTTCE-2023 समेत आयोग की अन्य परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान CID को क्या-क्या दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले और पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।