Saryu vs Raghuwar : सरयू राय और रघुवर दास के समर्थक आपस मे भिड़े खूब चली कुर्सियां

Saryu vs Raghuwar : सरयू राय और रघुवर दास के समर्थक आपस मे भिड़े खूब चली कुर्सियां

Share
Link copied

Saryu vs Raghuwar

जमशेदपुर झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास और झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक सरजू राय दोनों के समर्थकों के बीच सूर्य मंदिर परिसर में जमकर चले लात घुसा कुर्सिया फेका फेकी दौड़ा-दौड़ा कर एक दूसरे के समर्थकों को पीटा गया बाद में सरजू राय समर्थक गुट थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल भेजा

जमशेदपुर में छठ पूजा को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में सरयू राय और रघुवर दास के समर्थकों के बीच तना–तनी हुई थी. मामला इतना बढ़ गया की दोनो पक्षों के बीच लात घूंसे चलने लगे. दोनो पक्षों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी. इस घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई. वैसे इस झड़प में दर्जनो लोग घायल हुए हैं जबकि 100 से ज्यादा कुर्सियां टूटी है मौके पर प्रशासन की ओर से क्यूआरटी की तैनाती कर दी गई है. इधर दोनों पक्ष सिदगोड़ा थाना पहुंचे. सूचना पाकर एसडीओ, डीएसपी और अन्य अधिकारी भी थाना पहुंचे. फिलहाल दोनो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है. बता दे कि सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा को लेकर आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर जहां रघुवर दास के समर्थकों द्वारा स्टेज बनाया गया था जहां पर शाम के अरग के बाद बाहर से बुलाए गए कलाकारों द्वारा छठ गीत को लेकर प्रोग्राम होना है वही स्टेज के सामने पूर्व मंत्री सह विधायक सरजू राय के समर्थक अपने स्टॉल लगाकर कल सुबह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा था और बाद में वहां पर कीर्तन का प्रोग्राम रखा गया था जिसको लेकर विवाद बढ़ता गया

आपको बता दें कि सूर्य मंदिर का विवाद काफी पुराना है ।हालांकि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने सूर्य मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि उससे पहले रघुवर दास के कब्जे में था उधर जिला प्रशासन ने साफ कर दिया की जो मंदिर में जो पैसा खर्च हुआ है वह सरकार का पैसा है ।इसलिए यह संपत्ति सरकार की है ।हालांकि यह मांग सरयू राय ने की थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow