संत फ्रांसिस स्कूल, सामलौंग–लोवाडीह के विद्यार्थियों ने ICSE-ISC बोर्ड में लहराया परचम

संत फ्रांसिस स्कूल, सामलौंग–लोवाडीह के विद्यार्थियों ने ICSE-ISC बोर्ड में लहराया परचम

students snt fransis school

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : संत फ्रांसिस स्कूल, सामलौंग–लोवाडीह के विद्यार्थियों ने Council for the Indian School Certificate Examinations (ICSE एवं ISC) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। दसवीं (ICSE) बोर्ड परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दसवीं कक्षा के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में शिवम सत्यम (96%), नीरज समीर (94.4%), अभिनव सिंह (93.4%), अभिज्ञान प्रसार (93.4%), प्रवीण कुमार (92.8%) एवं प्रीतम कुमार (92.6%) शामिल हैं। 12वीं (ISC) बोर्ड परिणाम बारहवीं कक्षा में विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

विज्ञान संकाय: दिव्यंका किशोर (81.25% – प्रथम श्रेणी), आलिया परवीन (81%), असीम आलोक लकड़ा (81%) एवं मनतशा परवीन (79.25%)

कला संकाय: सृविनी प्रिया (97.75%), निरंजन काशी (89.75%), श्रेया (89.25%), सृजन बिहा (83.75%) एवं अनिक मेहता (83.50%)

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रदर जॉर्ज डोमिनिक एवं प्राचार्य सिस्टर एलिना ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का प्रतिफल है। वहीं प्राचार्य ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन को इस सफलता का आधार बताया।

विद्यालय की समन्वयक मिस मोनिका ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सामने है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now