20260430 205844

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का समापन, बाजार टांड़ में दिया गया कानूनी जागरूकता का संदेश

20260430 205844

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को सिमडेगा के बाजार टांड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन के साथ हुआ। अभियान के अंतिम दिन आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

शिविर के दौरान आमजन को विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से डायन प्रथा, बाल विवाह, महिला शोषण जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई और नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई, जिससे जरूरतमंद लोग निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में पीएलवी सुरजीत प्रसाद, दीपक कुमार, रोशन कुल्लू एवं अजीत केरकेट्टा ने उपस्थित लोगों को सरल भाषा में उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 90 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे बिना झिझक आगे आएं और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं। गौरतलब है कि यह जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया, जिसके माध्यम से गांव-गांव तक विधिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share via
Share via