सिमडेगा में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आगाज

सिमडेगा में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आगाज

सिमडेगा में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आगाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभु कुमार सिंह

सिमडेगा जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित 7वीं सब जूनियर जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन उपायुक्त कंचन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा एवं अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र द्वारा न्यू अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। अतिथियों ने ट्रॉफी का अनावरण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 3 मई तक दो एस्ट्रोटर्फ मैदानों पर खेली जा रही है, जिसमें जिले के 9 प्रखंडों की 16 टीमों की 288 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। सभी टीमों को जर्सी उपलब्ध कराई जा रही है तथा हर मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जा रहा है।

पहले दिन खेले गए पांच मैचों में सिनी सिमडेगा, बांसजोर और लंबोई ने जीत दर्ज की, जबकि टेसेर-बरवाडीह (1-1) और करंगागुड़ी-रेंगारी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। प्रतियोगिता में कुल 32 मैच खेले जाएंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now