BJP आक्रोश रैली को लेकर प्रचार रथ हुआ रवाना!

बीजेपी प्रदेश कार्यालय से जन आक्रोश रैली प्रचार रथ रवाना:.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BJP आक्रोश रैली को लेकर प्रचार रथ हुआ रवाना!

रांची:राज्य सरकार की कथित युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आगामी 23 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली  आयोजित की गई है…रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में आज रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से आक्रोश रैली को लेकर प्रचार रथ रवाना किया गया….

BJP आक्रोश रैली को लेकर प्रचार रथ हुआ रवाना!

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह और भानु प्रताप शाही, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा रांची महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे…..

(BJP 23August aakrosh rally)

हेमंत सरकार ने युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगा , 23 अगस्त को जनाक्रोश रैली : विकास प्रीतम

बाद में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य का युवा आज सरकार की नीतियों से निराश है…. परीक्षाओं में अनियमितता बढ़ती जा रही है….यही वजह है कि भाजपा मांग करती है कि सीजीएल, पीजीटी और जेई परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए…. उन्होंने कहा कि हर साल 5 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है…. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड में नौकरियों को बेचा जा रहा है। ऐसी तमाम सरकार की नीतियों के खिलाफ रांची के मोराबादी मैदान में ऐतिहासिक छात्रों का आंदोलन होगा…..

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now