चोरी का तार लदा हुआ टेंपो बरामद,90किलो तांबा का तार समेत दो गिरफतार

चोरी का तार लदा हुआ टेंपो बरामद,90किलो तांबा का तार समेत दो गिरफतार

Share
Link copied

झारखंड के धनबाद जिले में केबल चोरी को लेकर एसएसपी सतर्क, पुलिस की ओर से चलाया विशेष अभियान दो युवक की गिरफ्तारी

चोरी का तार लदा हुआ टेंपो बरामद,90किलो तांबा का तार समेत दो गिरफतार
Two arrested 

(Dhanbad police got a  success)

एंकर : क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी को लेकर एसएसपी धनबाद पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे है जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में टीम गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नंदलाल स्कूल के समीप से एक तांबा का केबल लदा टेंपो जब्त किया साथ ही मौके पर से टेंपो चालक मोहम्मद करीम और उसके सहयोगी मोहम्मद इम्तियाज को मौके पर से हिरासत में लिया गया । उक्त बातें एसडीपीओ निरसा ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कही।
एसडीपीओ निरसा रजत मनिक बाखला ने बताया की चिरकुंडा क्षेत्र में लगातार केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसको लेकर एसएसपी धनबाद एच पी जनार्दन ने केबल चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर निर्देश दिया उसी आलोक में उनके नेतृत्व में टीम गठन किया गया था जिसमे उनके अलावा चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामजी राय,निरंजन कुमार सिंह,अर्जुन सिंह समेत तीन अन्य शामिल थे ।मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया जहां नंदलाल स्कूल के समीप से एक तांबा का केबल लदा टेंपो जब्त किया गया साथ ही मौके पर से टेंपो चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया गया ।श्री बाखला ने बताया की कुल 90किलो तांबा बरामद किया गया वही उन्होंने बताया की हिरासत में लिए गए करीम और इम्तियाज ने पूछताछ में 12 अन्य लोगो की इस चोरी की घटना में संलिप्ता की बात कही है जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow