सरकार ने बढ़ायी राशन कार्ड के E-KYC कराने की तारीख
सरकार ने बढ़ायी राशन कार्ड के E-KYC कराने की तारीख
केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे राज्य के 61,03,667 परिवारों को अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिलेगा।
सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है। झारखंड सरकार ने पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी। लेकिन अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है।
सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है। ताकि, वास्तविक लाभुकों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


















