राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर नो फ्लाइंग जोन घोषित, प्रशासन ने की आदेश पालन करने की अपील
रांची : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची दौरे को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक और राजभवन के 200 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किया गया है।
यह निषेधाज्ञा 31 जुलाई 2025 को सुबह 6:00 बजे से 1 अगस्त 2025 को रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान उक्त क्षेत्र में और उसके ऊपर ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
यह कदम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक रांची दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने सभी से इस आदेश का पालन करने की अपील की है।

















