हजारीबाग:  डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नर्स ने महिला थाना परिसर में खाया जहर, हालत स्थिर

हजारीबाग:  डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नर्स ने महिला थाना परिसर में खाया जहर, हालत स्थिर

हजारीबाग:  डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नर्स ने महिला थाना परिसर में खाया जहर, हालत स्थिर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग:  डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नर्स ने महिला थाना परिसर में खाया जहर, हालत स्थिर

हजारीबाग, : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बड़कागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नर्स ने शनिवार शाम महिला थाना परिसर में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अब महिला खतरे से बाहर है।

परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल के चौथे वर्ष के एक डॉक्टर से प्रेम प्रसंग था। आरोपी डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया गया।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरली गांव निवासी विकास कुमार मेहता ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया। आरोपी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस फोर्थ ईयर का छात्र है। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

यौन शोषण की पहली घटना हजारीबाग के स्वर्ण जयंती पार्क में हुई। आरोपी ने दूसरी घटना गांव में हुई। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इस मामले में करीब छह महीने पहले FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। न तो पूछताछ हुई और न ही गिरफ्तारी। न्याय न मिलने और लगातार मानसिक तनाव से टूट चुकी पीड़िता बयान दर्ज कराने महिला थाना पहुंची थी। थाना परिसर में ही उसने जहर खा लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

 

थाना प्रभारी पर असंवेदनशीलता का आरोप

पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि 8 जुलाई को जब वह शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची तो उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि पार्क में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। न्याय न मिलने और कथित असंवेदनशील रवैये से वह अंदर से टूट गई।

परिजनों का भी आरोप है कि आरोपी की मां पहले शादी का रिश्ता लेकर युवती के घर आई थी, लेकिन बाद में भारी दहेज की मांग शुरू कर दी गई। जिससे युवती की मानसिक स्थिति और बिगड़ती चली गई।

फिलहाल अब इस मामले में पुलिस की जांच का का इंतजार है और यह बात भी सामने आनी चाहिए कि आखिर एक लड़की के साथ  घटना होने पर पुलिस तत्काल कदम क्यों नहीं उठाया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now