विकास योजनाओं को लेकर किया गया समीक्षात्मक बैठक.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के दारू प्रखण्ड के बीडीओ सह सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय दारू में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में दारू प्रखण्ड के बीडीओ सही सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना, आम बागवानी योजना, नया आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण,रिजेक्टेट ट्राँजेक्शन सहित मनरेगा के अन्य सभी विषयों,14 वें और 15 वें वित्त आयोग से सम्बन्धित योजनाओं की प्रगति सहित प्रखण्ड स्तरीय अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 14 वें वित्त की राशि खर्च नहीं करने के लिए पंचायत सचिव इरगा और मेढ़कुरी से स्पष्टीकरण किया गया। आवास निर्माण कार्य में धीमी प्रगति के लिए पंचायत सचिवों को क्षेत्र में भ्रमण कर लाभुकों से मिलकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

वहीं आम बागवानी में पटवन और मजबूत घेरान कराने का निर्देश भी दिया गया । प्रखण्ड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक में दारू प्रखण्ड के बीडीओ सह सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल,आशीष कुमार,बीपीएम सुनील राणा,पंचायत सचिव जगन्नाथ सिंह यादव,ग्राम रोजगार सेवक राजीव कुमार, जीतन राम, सफीक आलम, तौसिफ समेत कई लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow