Consignment of liquor seized at Muri Railway Station; smuggler transporting it to Bihar arrested.

मुरी रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप जब्त, बिहार ले जा रहा था तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Consignment of liquor seized at Muri Railway Station; smuggler transporting it to Bihar arrested.
Consignment of liquor seized at Muri Railway Station; smuggler transporting it to Bihar arrested.

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट मुरी ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुरी रेलवे स्टेशन से अवैध शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 23 जून को मुरी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अवैध वस्तुओं, दलालों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर न्यू फुट ओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद रंग का भारी बोरा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

संदेह के आधार पर आरपीएफ टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बिंदेश्वर यादव (64 वर्ष), निवासी शफीपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना (बिहार) के रूप में बताई। जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि बोरा उसका है और उसमें शराब रखी हुई है।

बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से 79 अवैध पाउच एवं केन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था, ताकि अवैध लाभ कमा सके।

आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन “सतर्क” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।