Jharkhand: Over 3.19 lakh Form-6 applications received so far; window for claims and objections open until September 14.

झारखंड के SIR में 43.74 लाख मतदाता सूची से बाहर, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

SIR

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची के एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य बुधवार को पूरा हो गया। इस प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 43,74,272 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं।

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं का किया हार्दिक स्वागत

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, पुनरीक्षण से पहले राज्य में 2,64,63,236 मतदाता पंजीकृत थे। एन्यूमरेशन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2,20,88,937 मतदाताओं के नाम ही प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

deo ghar add
Adv

निर्वाचन आयोग 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) प्रकाशित करेगा। इसके बाद सूची में नाम छूटने, त्रुटि होने या अन्य आवश्यक संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। इन दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

RKDF
Adv

मुख्य बिंदु:

पहले कुल मतदाता: 2,64,63,236

ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता: 2,20,88,937

सूची से बाहर हुए मतदाता: 43,74,272

5 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट होगी प्रकाशित।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now