Gumla achieves major success in SIR-2026; 100% of the work on enumeration forms completed.

गुमला ने एसआईआर-2026 में हासिल की बड़ी सफलता, गणना प्रपत्रों का 100% कार्य पूरा

Gumla achieves major success in SIR-2026; 100% of the work on enumeration forms completed.
Gumla achieves major success in SIR-2026; 100% of the work on enumeration forms completed.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत गुमला जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। निर्धारित समय सीमा से पहले ही जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—67 सिसई, 68 गुमला और 69 बिशुनपुर—में गणना प्रपत्रों से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के नेतृत्व में जिले के 995 मतदान केंद्रों पर वितरित कुल 8,07,572 गणना प्रपत्रों की प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें से 7,00,800 प्रपत्रों (86.77 प्रतिशत) का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण किया गया, जबकि शेष 1,06,818 प्रपत्रों (13.23 प्रतिशत) को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सत्यापित कर ‘Verified Uncollectable’ श्रेणी में शामिल किया गया।

deo ghar add
Advertisement

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सिसई में कुल 2,67,358 प्रपत्रों में से 2,35,824 का डिजिटलीकरण और 31,537 का सत्यापन किया गया। गुमला विधानसभा क्षेत्र में 2,52,221 प्रपत्रों में से 2,14,887 डिजिटाइज और 37,335 सत्यापित किए गए। वहीं, बिशुनपुर में 2,87,993 प्रपत्रों में से 2,50,089 का डिजिटलीकरण तथा 37,946 प्रपत्रों का सत्यापन किया गया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिलाकर कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने इस उपलब्धि के लिए बीएलओ, बीएलए सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम की पारदर्शिता, समर्पण और सतत प्रयासों के कारण निर्धारित समय से पहले लक्ष्य हासिल किया जा सका है।

RKDF
advertisement

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 3 अक्टूबर तक इनके निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी चरणों में भी आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now