JPSC-JSSC Reform Forum prepares to launch agitation again after 60 days.

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच 60 दिन बाद फिर आंदोलन की तैयारी

Share
Link copied

JPSC-JSSC Reform Forum prepares to launch agitation again after 60 days.

रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब सरकार को 60 दिनों का समय देने का फैसला किया है। तय अवधि में मांगों पर ठोस पहल नहीं होने की स्थिति में छात्र दोबारा आंदोलन शुरू करने की तैयारी में हैं।

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच बुधवार, 19 अगस्त को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करेगा। इसमें सरकार को दी जाने वाली समय-सीमा और आगे की रणनीति को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

RKDF
advertisement

दरअसल, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 25 जुलाई से शुरू हुआ था। छात्रों का आरोप है कि JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कई स्तर पर गड़बड़ियां और अनियमितताएं हुई हैं। वे परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच से जुड़े छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद आंदोलन ने और जोर पकड़ा और छात्रों ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं।

Kashmir vastaralay
Advertisment

अब छात्रों ने फिलहाल सरकार को 60 दिनों का वक्त देने का संकेत दिया है। इस अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी दी गई है। बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।