JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन फिर गरमाने के आसार, 24 जिलों में सरकार का पुतला दहन आज

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद सरकार के आश्वासन पर धरना स्थगित करने वाले छात्रों ने अब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि जिन मांगों और मुद्दों पर सरकार की ओर से भरोसा दिया गया था, उन्हें लेकर अब अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।।छात्रों का आरोप है कि संबंधित मामलों की कानूनी लड़ाई में सरकार की ओर से उनका पक्ष मजबूती से अदालत के सामने नहीं रखा जा रहा है। इसी को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि आश्वासन के बावजूद स्थिति में ठोस बदलाव नहीं हुआ है।

इसी नाराजगी के बीच JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने 21 अगस्त को राज्यव्यापी विरोध का ऐलान किया है। मंच के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। छात्रों ने इसे आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत बताया है। उनका कहना है कि सरकार को दिए गए भरोसे और जमीन पर दिखाई दे रहे हालात के बीच अंतर को लेकर वे अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

JPSC और JSSC से जुड़े विभिन्न विवादों को लेकर छात्र पहले भी लंबे समय तक सड़क पर उतर चुके हैं। अब पुतला दहन के कार्यक्रम के जरिए छात्र सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस पहल नहीं होती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन का स्वरूप और व्यापक हो सकता है। छात्र संगठनों ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य अपने भविष्य और नियुक्ति से जुड़े मामलों में न्याय सुनिश्चित कराना है। 21 अगस्त का पुतला दहन इसी मांग को लेकर राज्यव्यापी विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

















