Clash between students and JMM workers in Jharkhand

झारखंड में छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, रांची से गिरिडीह तक गरमाया माहौल

Share
Link copied

Clash between students and JMM workers in Jharkhand

रांची/गिरिडीह। झारखंड में शुक्रवार को  JMM कार्यकताओं और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति देखने को मिली। रांची के फिरायालाल चौक और गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्र प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ आमना-सामना हो गया। गिरिडीह में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।

Kashmir vastaralay
Advertisment

गिरिडीह के  झंडा मैदान में भी छात्र विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने की तैयारी थी। इसी दौरान झामुमो के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुतला दहन का विरोध करने लगे।

शुरुआत में पुतला लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद बड़ी संख्या में झामुमो समर्थकों के मैदान में पहुंचने की बात सामने आई। छात्रों का आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों के साथ उन्हें दौड़ाया और मारपीट की।

RKDF
advertisement

झड़प के दौरान झंडा मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी छात्र बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इसी दौरान मुख्यमंत्री का पुतला भी छात्रों से छीन लिया गया।

वहीं, राजधानी रांची के फिरायालाल चौक पर भी छात्र आंदोलन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के आमने-सामने आने की स्थिति बनी। यहां भी विरोध प्रदर्शन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई है। हालांकि रांची की घटना में मारपीट नही हुई।

दोनों घटनाओं के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन और सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।